1 - going to school

मनुष्यता के लिए जूझता गोपाल नायडू का समाज

—अनिल चमड़िया

मैं एक साधारण मनुष्य के रुप में रचनाकार गोपाल नायडू की संवेदना के स्तर तक पहुंचने की अक्सर कोशिश करता हूं ताकि अपने भीतर मनुष्यता के लिए जरुरी चेतना का विकास कर सकूं। कला मनुष्यता के लिए व्यक्ति में संवदेशीलता का विस्तार व समाज की तरफ जाने वाली चेतना की अभिव्यक्ति है।  लिखना और तरह तरह से लिखना, गाना और तरह से तरह से गाना समकालीन समाज में मनुष्यता की चेतना में अभाव को प्रदर्शित करता हैं और इस अभाव को महसूस करना ही मनुष्यता के विकास की गति है। इसीलिए नई नई विधाओं का अविष्कार होता है। रचनाकार मूलत: मनुष्यता की मॉ की तरह होते हैं। मैं जब गोपाल नायडू के स्कल्पचर देखता हूं तो मैं उनके हाथों, हाथों की अंगुलिय़ों, हथेलियों की रेखाओं, मेहनत का खुरदरापन, पसीने की खुशबू, नसों के लचीलेपन, कलाई पर पड़ने वाले जोर और इन सबके बीच पसीने से भींगे शरीर बेखबर उनके चेहरे पर उभरने वाले उन भावों को ढूंढने की कोशिश करता हूं जो वास्तव में कल्पनातीत होते हैं। आखिर रंगों को एक नये अर्थ में ढालने की बैचेनी गोपाल नायडू के भीतर क्यों होती होगी? सामान्यतौर पर रंगों के व्यक्तित्व को लेकर एक जडता होती है। ये रंग गहरा है, चटकीला है, फीका है, भड़कीला है ...। जड़ता वास्तव में संवेदना के विस्तार में ठहराव का सूचक होता है और वह आखिरकार सामाजिक चेतना की विरोधी होती है। मनुष्यता की संपूर्णता हर रंग के विविध अर्थों में ही निहित होती हैं। रचनाकार यही बेचैनी महसूस करता है। वह रंगों के व्यक्तित्व के विविध आयामों को अपने दर्शकों की आंखों में उतारता है। भारत की वर्ण व्यवस्था मनुष्यता को नाकारती है तो गोपाल जी पूरी दुनिया में इस नाकारपन को जहरीले गैस की नीति के रुप में व्याख्यित करते हैं। रचनाकार मनुष्य और उसकी संपूर्णता के लिए जरुरी सुक्षतम भावों को सहेजता है और उन भावों के छूट जाने से आशंकित होता है। यही आशंका उसे बेचैन करती है और वह कभी स्कल्पचर के लिए अंगुलियों के स्पर्श की भी संवेदना को सुक्ष्मतमता में ढाल देती है तो कूची की संवेदनशीलता को सामाजिक आयाम की तरफ झुकने की विवशता पैदा कर देती है। दरअसल चेतना और संवेदना मनुष्य की शब्दावली नहीं है बल्कि मनुष्य़ता की गति और उसका विस्तार है। इसीलिए रचनाकार ही नही बल्कि मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस, कूची, रंग, पेंसिल भी यहां चेतना और संवेदना से लैश होते दिखते हैं। ये रचनाकार के महज साधन नहीं है।ये गोपाल नायडू का समाज है। इस समाज के प्रति यही संवेदनशीलता और चेतना उन्हें समकालीन समाज के अर्थों में सरोकारी बनाता है। गोपाल नायडू की रचनाओं की दुनिया हमें मनुष्य़ता की तरफ ले जाती है।

———————————————————————————————————————

Gopal Naidu society for humanity

-Anil chamdia,

I try to reach the level of sensitivity of Gopal Naidu in the form of an ordinary human being so that I can develop the necessary consciousness for humanity within us. Art is an expression of the consciousness of man in the person for the expansion of brotherhood and the consciousness towards society. Writing and writing in a variety of ways, singing and singing in a way, displays the lack of awareness of humanity in contemporary society, and to feel this lack of humanity. That is why inventions of new and newer disciplines are invented. The creators are essentially like the mother of humanity. When I see the sculpture of Gopal Naidu, I see the body of his hands, hands fingers, palms, hardness of hard work, scent of sweat, flexibility of nerves, stress on the wrist, I try to find the emerging emotions that are actually invisible. After all, why  Gopal Naidu would  be eager  to put the colors in a new meaning and context? Generally, there is a stiffness in the color personality. This color is dark, it is flimsy, faded, it's gaudy ....precisely Inertia is in true sense  an indicator of stagnation in the expansion of sensation and it is ultimately anti-social consciousness. The totality of humanity lies in the different meanings of every color. The creator feels that restlessness. He takes the diverse dimensions and meaning of the personality of colors into the eyes of his audience. India's Caste (varna) system denies humanity, then Gopal  defines this rejection in the world as a poisonous gas policy. The creator creates and protects the necessary meanings for man  and by apprehensive of the absence of those expressions, he is worried. That fear of restless lies with him and  shifts the sensation of finger into sculpture, and similarly  the sensitivity of brush creates the compulsion to bend upon towards social dimension. Likewise he expressed  the feelings in black and white - in the form of short stories, article on art, etc. Indeed consciousness and sensation are not human terms, but the intensity and its expansion of humanity. That's why not only the creators but the soil, plaster of paris, brush, color, pencil, etc. also seem to be imbued with consciousness and sensation here. It is not just the instrument of the creator. It is a society of Gopal Naidu. This sensitivity and consciousness towards this society makes them contemporary and meaningful in the  society. Gopal Naidu's world of creations leads us towards humanity.

-------------------------------------------------- ———————————

The writer of this article - Anil Chamadia is a well known social worker and freelance journalist and writer.

————————————————————————————